MS Dhoni Bike Collection के बारे में जानकर हो जायेगे हैरान, कीमत है बहुत ज्यादा

महेंद्र सिंह धौनी अपने शानदार क्रिकेट करियर के लिए बहुत फेमस हैं। धौनी सिर्फ क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि बाइक्स में भी गहरी रुचि रखते हैं। अगर आप एक बार MS Dhoni Bike Collection के बारे में जानेंगे, तो आप भी उनके बाइक कलेक्शन के प्रति उनके इंटरेस्ट को समझ पाएंगे। इसमें देसी से लेकर विदेशी बाइक शामिल हैं।

MS Dhoni Bike Collection

भारीतय क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके धौनी की परफॉरमेंस बहुत ही शानदार है | उन्होने बहुत बार टीम को अपना अविश्वसनीय प्रदर्शन देकर विजय दिलवाई है | आज करीबन 44 साल की उम्र में भी लोगो के दिलो पर राज करते है | उनके गैराज में आपको सुजुकी हायाबुसा से लेकर हार्ले डेविडसन फैट बॉय और कॉन्फेडरेट हेलकैट X132 से कावासाकी निंजा H2 जैसी कई बाइक शामिल है | ये सभी बाइक्स ज्यादा परफॉर्मन्स के साथ एडवांस्ड फीचर्स भी देती है |

ओवरव्यू

बाइक्सइंजनकीमत (लगभग)
Kawasaki Ninja H2998 cc35 लाख रूपए
Ducati 10981099 cc25 लाख रूपए
Harley Davidson Fat Boy1690 cc22 लाख रूपए
Suzuki Hayabusa1340 cc16.90 लाख रूपए
Confederate Hellcat X1322,163 cc47 लाख रूपए

Kawasaki Ninja H2

Kawasaki Ninja H2
Kawasaki Ninja H2

उनकी कलेक्शन में कावासाकी निंजा H2 शामिल है, जो की एक एक्सपेंसिव बाइक है | 998 cc के लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक वाले इंजन में बहुत पावर है, जिससे ये 14000 rpm पर 310 PS की मैक्स पावर और 12500 rpm पर 165 Nm का टार्क दे देता है | यह बाइक 15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है |

ये सेफ्टी के लिए एबीएस डुअल चैनल और फ्रंट में डबल डिस्क और रियर में डिस्क ब्रेक है | यह एक ज्यादा स्पीड वाली बाइक के तोर पर भी जानी जाती है, जो 380 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चल सकती है | बाइक को आप राइडिंग ले लिए भी इस्तमाल कर सकते है | इसका 17 लीटर का फ्यूल टैंक, 830 mm की सीट हाइट और कई फीचर्स का पूरा फायदा उठाया जा सकता है | ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और कॉल/एसएमएस अलर्ट से कॉल के साथ एसएमएस को चेक किया जायेगा |

Ducati 1098

Ducati 1098
Ducati 1098

MS Dhoni Bike Collection में आपको सुपर बाइक्स भी देखने को मिल जाएंगी, जो उनके बाइक के प्रति लगाव को दर्शाती हैं। वे Ducati 1098 को कई बार चलते हुए देखे गए हैं। यह 1099 cc के पावरफुल इंजन के साथ आती है, जो 160 बीएचपी की पीक पावर जनरेट करने की क्षमता रखती है। जानकारी के लिए बता दें कि यह 35 लाख रुपये की बिकती है। इनसे एक बात तो साफ हो जाती है कि धौनी प्रीमियम बाइक्स के खासे दीवाने हैं।

कंपनी ने बाइक को भी शानदार डिज़ाइन और अट्रैक्टिव लुक दिया है | इसका फ्रंट सस्पेंशन टिन के साथ ओहलिन्स 43 मिमी पूरी तरह से समायोज्य डाउन फोर्क और पीछे पूरी तरह से समायोज्य ओहलिन्स टीटीएक्सआर के साथ प्रगतिशील लिंकेज है | टायर्स को ट्यूबलेस टाइप दिया गया है, जो पंचर होने का खतरा कम करता है | बैठने के लिए एक आरामदायक सीट का इस्तमाल किया गया है |

Harley Davidson Fat Boy

Harley Davidson Fat Boy
Harley Davidson Fat Boy

Harley Davidson के द्वारा पेश की गई हार्ले डेविडसन फैट बॉय भी उनकी एक प्रफर्ड बाइक है | बाइक की शक्ति इसके 1690 सीसी वाले बुलडोजर इंजन से दिख जाती है और यह 65 बीएचपी की पावर भी दे सकता है | यह धौनी की मोस्ट एक्सपेंसिव बाइक्स में से एक है, जिसकी 22 लाख रूपए के करीब है |

यहा आपको इससे संबंधित बात बता दे की वो अपने करियर की शुरुआती समय में इसका इस्तमाल करते थे | कई बार MS Dhoni को उनके रांची शहर में भी इस बाइक को चलाते वक्त स्पॉट किया गया है |

Suzuki Hayabusa

Suzuki Hayabusa
Suzuki Hayabusa

सुजुकी हायाबुसा का नाम सुनते ही आपके मन में धूम फिल्म के ख्याल आते होंगे, यह MS Dhoni Bike Collection का हिस्सा है, और अपनी हाई परफॉरमेंस और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए जानी जाती है। इसमें 1340 cc का लिक्विड कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन है, जो अपनी परफॉरमेंस से कईयों को इम्प्रेस कर देता है। इसके अलावा, इसमें उपकरण कंसोल, नेविगेशन, स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिपमीटर और ओडोमीटर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

इसकी टॉप स्पीड जानकर तो आप भी इसके फैन हो जाओगे | यह 300 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड पकड़ सकती है | यह एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, एलईडी टर्न सिग्नल लैंप, प्रोजेक्टर हेडलाइट्स का प्रयोग किया गया है | ये सभी चीजे मुख्य रोले भी निभाती है |

Confederate Hellcat X132

Confederate Hellcat X132
Confederate Hellcat X132

Confederate Hellcat X132 दुनिया की एक ऐसी बाइक है, जो अपनी अत्यधिक महंगाई के कारण बहुत कम लोगों के पास है। इसकी कीमत 47 लाख रूपए है। हमारे MS Dhoni Bike Collection में यह बाइक भी शामिल है, जो उनके इस बाइक के प्रति गहरे शौक को दर्शाता है। यह 2,163 सीसी द्वारा संचालित होती है, जो 197nm का टार्क देता है। इसका वजन 215 किलोग्राम तक है, यानी यह एक भारी बाइक है।

बाइक का डिज़ाइन तो बिलकुल एक मॉन्स्टर की तरह लग रहा है और यह एक अनोखे आउटलुक में है | इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 18 लीटर की है, जो की सड़को पर बिलकुल मखन की तरह चलती है | इसके डिज़ाइन को बनाने में एल्यूमीनियम से बने फ्रेम की हाई क्वालिटी की मटेरियलस से बनी है | एक और तथ्य जान ली जिए, जानकारी के मुताबिक पुरे साउथ ईस्ट एशिया में सिर्फ धौनी के पास ही ये बाइक है |

Author

Spread the love

Leave a Comment