होंडा टूव्हीलर ने ग्लोबल पर 2025 होंडा XL750 ट्रांसलप लॉन्च की है | 2025 Honda XL750 Transalp Details के बारे में बताया जा रहा है की इसको जून-जुलाई 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है | ट्रांसलप का मुकाबला सुजुकी वी-स्ट्रॉम 800DE और ट्रायम्फ टाइगर 900 जैसी अन्य बाइक से होने वाला है |

कंपनी ने इसमें 755cc का पैरेलल-ट्विन इंजन है जो 90 PS की पावर और 75 Nm का टॉर्क देता है। खाश बात यह है की ये TFT कंसोल अब स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को भी स्पोर्ट करता है | डिज़ाइन से शुरुआत करें तो 2025 होंडा XL750 ट्रांसलप में परिचित डुअल-प्रोजेक्टर हेडलैंप डिज़ाइन है, जिसे रोशनी के लिए बेहतर बनाया गया है। इसके बहतरीन फीचर और कम्फरयाबिलिटी आपको और ज्यादा भड़िया एक्सपीरियंस करायेगे |
2025 Honda XL750 Transalp Details
ट्रांसलप पहले से ज्यादा बेहतरीन फीचर्स से लैस हो गई है। इसमें मिलने वाले TFT कंसोल, पाँच राइडिंग मोड, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS मोड और व्हीली कंट्रोल को बरकरार रखा गया है, लेकिन कुछ नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इसका TFT कंसोल अब होंडा के रोडसिंक मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट और म्यूजिक कंट्रोल की सुविधा दी गई है। इसके कंसोल के जरिए नेविगेट करने के लिए, होंडा ने स्विचगियर को भी अपडेट किया गया है। अब इसमें बाएं हाथ की तरफ स्विचगियर पर चार-तरफा जॉयस्टिक भी दिया गयाहै।
इंजन और माइलेज
Honda XL750 Transalp engine 755cc पैरेलल-ट्विन का इंजन ही है,जिसको पहले भी इस्तमाल किया जा चूका है | यह अपकमिंग बाइक 75 Nm का टॉर्क और 90 PS की पावर दे सकता है | यह राइडिंग के समय काफी पावर दिखायेगा | बाइक में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया गया है |
इस नए मॉडल की बाइक में 23.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल जायेगा, जो की काफी भड़िया माना जाता है | इसकी टोटल फ्यूल टैंक कैपेसिटी 16 लीटर तक की है, जो की एक बार फुल होने के बाद 370 किलोमीटर तक का डिस्टेंस कवर कर सकता है | इससे आपको लॉन्ग राइड -पर जाने में काफी मदद मिलेगी | इसके 6 स्पीड गियर्स से और भी बाइक को कंट्रोल करना आसान हो जाता है |
ब्रेक्स और सस्पेंशन
संशोधनों की सूची में सवार के आराम को बेहतर बनाने के उद्देश्य से डंपिंग सेटिंग्स में बदलाव भी शामिल हैं। हालाँकि, बुनियादी हार्डवेयर ज्यादातर एक जैसा ही है, जिसमें 43 मिमी शोवा इनवर्टेड फोर्क और प्रो-लिंक रियर सस्पेंशन है। हौंडा ने बाइक के फ्रंट वाले व्हील्स को 21 इंच और रियर वाले को 18 इंच रखा है | इसके अतिरिक्त, ब्रेकिंग सेटअप में दो-पिस्टन कैलिपर के साथ सामने की तरफ 310 डिस्क और सिंगल-पिस्टन कैलिपर के साथ 256 मिमी डिस्क शामिल हैं।
केसा होगा डिज़ाइन ?
बाइक का लुक पहले की अट्रैक्टिव और स्टाइलिश है | इसको आप दूर से देखकर ही पहचान सकते हो | इस बाइक का टोटल वेट 210 किलोग्राम का रखा गया है,जिससे ये थोड़ी हैवी हो जाती है | यह पिछले मॉडल से 2 किलोग्राम ज्यादा है | 2025 Honda XL750 Transalp Details में एक और खाश बात है की इसके डाइमेंशन्स में कुछ ज्यादा बदलाव नहीं किए गए, लेकिन इसकी हाइट 5mm से कम हुई है | हौंडा कंपनी ने इसकी सीट हाइट 850mm की दी है |
जापान में इस बाइक का नया पर्ल डीप मड ग्रे रंग भी पेश किया गया है,पुराने रॉस व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक कलर भी उपलब्ध हैं। भारत में अभी तक रॉस व्हाइट और मैटे बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक कलर ही उपलब्ध हैं, लेकिन जल्द ही नए ग्रे कलर की एंट्री हो सकती है।
2025 में होगी लॉन्चिंग
हालांकि इसकी लॉन्च डेट अभी ऑफिसियल तोर पर आई नहीं है, लेकिन नई Honda XL750 Transalp को भारतीय बाजार में साल 2025 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। दूसरी तरफ यह भी कहा जा रहा है की बाइक को जून-जुलाई के समय भी भारत में लाया जा सकता है | चाहे जो हो इसको खरीदने के लिए आपको इंतज़ार तो करना ही पड़ेगा | लॉन्चिंग के बाद इसका सामना कई ब्रांड्स की बाइक से होगा |
कीमत

अगर बात करे इसके प्राइस की तो जापान में इस बाइक की कीमत 13.2 लाख येन (करीब ₹7.74 लाख) रखी गई है, जो पिछले मॉडल से करीब ₹32,000 ज़्यादा है। भारत में XL750 ट्रांसलप की मौजूदा कीमत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, और मार्च 2025 में इस पर ₹80,000 की छूट भी दी गई थी। भारत में नए मॉडल की कीमत ₹11.5 लाख से ₹12 लाख के बीच रहने की उम्मीद है।